बुलेट सवार युवक से लूट और जानलेवा हमला पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर जांच शुरू

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) बीती रात एक बुलेट सवार युवक से लूटपाट करने का मामला सामने आया है, इस मामले युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम लम्बाखेडा के रहने वाले माशूक अली पुत्र आले हसन ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वो 11 दिसंबर को रात करीब 9.30 बजे रुद्रपुर से अपने घर बुलेट पर सवार होकर जा रहा थे, इसी दौरान जैसे ही वो बागवाला ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी कुछ बाइक सवार युवकों ने उन पर हमला बोल दिया आरोप है कि उक्त युवाओं के पास धारदार हथियार चाकू लोहे की राडे कांपा थे।

जिनसे उन्होंने उस पर हमला कर दिया और उनके गले में पड़ी एक तोले की सोने की चेन लूट ली, तहरीर में बताया गया है कि उक्त युवाओं ने मुंह पर कपड़ा ढक रखा था लेकिन उनमें से एक युवक की पहचान हो गई जिसका नाम नजीब बेग उर्फ अंशु पुत्र नदीम बेग निवासी वार्ड नंबर 26 सीए गोटियां रुद्रपुर के तौर पहचान बताई गई है।

युवक का आरोप है कि उक्त युवाओं ने रुद्रपुर से उसका पीछा करना शुरू किया था, तहरीर में बताया कि की पीड़ित युवक ने बमुश्किल पेट्रोल पंप पर रुक कर अपनी जान बचाई और वहां लोगों को देखते ही आरोपी फरार हो गए, जिसके बाद युवक ने 112 पर फोन कर इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

आरोप है कि अंशू सभी अज्ञात युवक अंशू के गिरोह के युवक है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है, गौरतलब हो कि रुद्रपुर में आए दिन मासूम लोगों को यह गिरोह लूटपाट की गई वारदातों को अंजाम दे रहा है और पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहा है, बरहाल पुलिस ने इस मामले जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

See also  हल्द्वानी_पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के ज़ेवरात समेत, स्कूटी बरामद

ख़बर शेयर करे -