शौर्य और बलिदान को नमन ऊधम सिंह नगर पुलिस ने गरिमापूर्ण ढंग से मनाया विजय दिवस

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) 16 दिसंबर को 1971 के भारत -पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय दिवस की स्मृति में विजय दिवस के अवसर पर जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन रुद्रपुर परिसर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया तथा उनके बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया, शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने 1971 के युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, इस दौरान पुलिस एव प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस कर्मी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सभी ने शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की पुलिस बल द्वारा शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया, युद्ध विजेता सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित महापौर विकास शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा 1971 के युद्ध में भाग लेकर देश को विजय दिलाने वाले सैनिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान उनके साहस अनुशासन और राष्ट्र के प्रति निष्ठा को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई, युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा,विजय दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न विघालयो के छात्र छात्र-छात्राओं के लिए निबंध लेखन चित्रकला एव खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, मुख्य समारोह में इन प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

See also  लालकुआँ/हल्द्वानी_फायर सीजन को लेकर तराई पूर्वी डिवीजन पूरी तरह से अलर्ट

जिससे युवाओं में देश प्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहन मिला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा का संदेश,इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि विजय दिवस हमें भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य त्याग और बलिदान की याद दिलाता है यह दिन प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है पूरा वातावरण देशभक्ति और सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा।


ख़बर शेयर करे -