बिंदुखत्ता में उत्तरायणी कौतिक 2026 का भव्य आगाज, खेल प्रतियोगिताओं से गूंजा मेला मैदान

ख़बर शेयर करे -

लालकुआँ – बिंदुखत्ता स्थित जनता इंटर कॉलेज के मेला मैदान में सोमवार को पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक एवं मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह पारंपरिक मेला 16 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मेले के पहले दिन क्षेत्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय खिलाड़ियों ने कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था।

कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम:

बालक जूनियर वर्ग: एसकेएम बॉयज प्रथम, सिद्धांत सरस्वती एकेडमी द्वितीय, एमएपी स्कूल तृतीय

बालक सीनियर वर्ग: एसकेएम प्रथम, एसडी एकेडमी द्वितीय, बिंदुखत्ता पायलट तृतीय

बालिका जूनियर वर्ग: सिद्धांत सरस्वती एकेडमी प्रथम, आदर्श इंटर कॉलेज द्वितीय

बालिका सीनियर वर्ग: एसकेएम गर्ल्स प्रथम, स्कॉलर हेवन द्वितीय

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शांतिपुरी का शानदार प्रदर्शन:

कबड्डी के बाद आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने भाग लिया। पहले दिन के मुकाबलों के बाद 6 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, जबकि शांतिपुरी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी:

खेल प्रतियोगिताओं के दौरान मेला समिति के संरक्षक देवी दत्त पांडे, प्रबंधक प्रभात पाल, मेला अधिकारी अजय गर्बयाल, सचिव प्रेम दानू, कोषाध्यक्ष नवीन पपोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, उपाध्यक्ष पुष्कर दानू, उपसचिव विजय सामंत, मीडिया प्रभारी विपिन जोशी सहित प्रकाश मिश्रा, शिवराज बिष्ट, रणजीत मेहरा, संजय टाकूली, जीवन रावत, के. सुंदर सिंह खनका, कमलेश पाठक, इंदर सिंह पनेरी, भागीरथी दानू, चेतन पांडे, अनीता गोस्वामी, शेर सिंह दानू, अमित दानू समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

See also  हल्द्वानी_अपनी जीत पर बोले अजय भट्ट,जानता का जताया आभार

आगे होंगे ये कार्यक्रम

मेला समिति अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी ने बताया कि 12 व 13 जनवरी को विद्यालयों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं 14 से 16 जनवरी तक लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समापन दिवस 16 जनवरी को आयोजित स्टार नाइट में लोक गायक माया उपाध्याय, जितेंद्र तोमक्याल, अमित बाबू गोस्वामी, शेर सिंह दानू और चेतन पांडे सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।


ख़बर शेयर करे -