पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, एकात्म मानववाद को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

ख़बर शेयर करे -

भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि, अंत्योदय के विचारों पर चलने का आह्वान

रूद्रपुर – भारतीय राजनीति के महान चिंतक, एकात्म मानववाद के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, रूद्रपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता लोकतंत्र सेनानी कस्तूरी लाल तागरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और विचारों की दृढ़ता का प्रतीक रहा है। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ जैसा कालजयी दर्शन दिया, जो व्यक्ति के शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के समग्र विकास पर आधारित है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के बिना राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे उनके विचारों को व्यवहार में उतारें।

सामाजिक कार्यकर्ता पवन अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उनके जीवनकाल में था। समाज के सभी वर्गों के संतुलित और समग्र विकास के लिए उनके सिद्धांत आज भी मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पंडित जी ने राजनीति को सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया। उनका जीवन त्याग, सादगी और तपस्या का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित को राजनीति के केंद्र में रखा। अंत्योदय की भावना उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसे आज आगे बढ़ाया जा रहा है।

See also  महल सिंह हत्याकांड के आरोपियों के विरूद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्यवाही

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। एकात्म मानववाद केवल एक राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को विस्तार देने का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, अमित नारंग, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेन्द्र मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक राजेश तिवारी, पूर्व मेयर रामपाल, प्रमोद मित्तल, अक्षय अरोड़ा, मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, डीएन यादव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करे -