हल्द्वानी के रेलवे बाजार क्षेत्र में भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – शहर के रेलवे बाजार क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब जगदीश होटल के पीछे एक भ्रूण मिलने की सूचना सामने आई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कोतवाल बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ के साथ ही आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि घटना की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस संबंध में कोई भी जानकारी हो तो वह पुलिस को अवश्य सूचित करे, जिससे जांच में सहयोग मिल सके। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।


ख़बर शेयर करे -
See also  ऊधम सिंह नगर पुलिस महकमे में तैनात इस आफिसर में कोलंबिया और अमेरिका में मचाया धमाल पुलिस महकमे और उत्तराखंड का बढ़ाया मान