डॉ. सौरव विशाल को FAIMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारी, उत्तराखंड में खुशी की लहर

Federation of All India Medical Association में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे डॉ. सौरव विशाल

हल्द्वानी/लालकुआं – उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि राज्य के युवा चिकित्सक डॉ. सौरव विशाल को Federation of All India Medical Association (FAIMA) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

डॉ. सौरव विशाल की यह नियुक्ति उनके निरंतर समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय योगदान का परिणाम मानी जा रही है। वे लंबे समय से चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

डॉ. सौरव विशाल को FAIMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारी, उत्तराखंड में खुशी की लहर

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. विशाल अब देशभर के डॉक्टरों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, नीतिगत निर्णयों और संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रभावी भागीदारी निभाएंगे। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और सक्रिय नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा चिकित्सकों से संबंधित मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।

चिकित्सा समुदाय से जुड़े लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताया है। राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय लोगों का कहना है कि डॉ. सौरव विशाल का राष्ट्रीय स्तर पर चयन युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायक है।

डॉ. विशाल की इस उपलब्धि से न केवल चिकित्सा समुदाय बल्कि पूरे उत्तराखंड में खुशी और गर्व का वातावरण है।