
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सख्त कार्रवाई, अवैध इंजेक्शन तस्करी का खुलासा
लालकुआं (नैनीताल) – जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। डॉ. मंजूनाथ टीसी (एसएसपी नैनीताल) के निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 300 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल (एसपी सिटी हल्द्वानी) तथा अमित कुमार (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं) के पर्यवेक्षण में, कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान सुभाषनगर बैरियर के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 300 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मौ. रफी पुत्र शकील अहमद, निवासी वार्ड नंबर 14 उजालानगर, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।
बरामदगी का विवरण
Avil इंजेक्शन – 150 अदद
Buprenorphine Injection IP – 150 अदद
(कुल 300 नशीले इंजेक्शन)
इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 38/26, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आपराधिक पृष्ठभूमि
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली किच्छा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के अंतर्गत एफआईआर संख्या 82/25 दर्ज है।
सप्लाई चेन की जांच जारी
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह इंजेक्शन बहेड़ी फाटक, बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। इस सूचना के आधार पर मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 की बढ़ोतरी की गई है तथा संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शंकर नयाल सहित गणेश गिरी, कुवेर राणा, संतोष विष्ट (एसओजी) और भूपेंद्र ज्येष्ठा (एसओजी) शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


