होली पर्व पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने दी शुभकामनाएं, शांति और सौहार्द से पर्व मनाने की अपील

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में विधायक सुमित हृदेश ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख पर्व है, जो आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करता है।

विधायक ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व शांति, सौहार्द और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से संयम और जिम्मेदारी का परिचय देने का आग्रह किया तथा सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से होली मनाने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, पानी की बर्बादी से बचें और त्योहार की गरिमा बनाए रखें। अंत में विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि होली का यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा और खुशियां लेकर आए।


ख़बर शेयर करे -
See also  उत्तराखंड_आतंकी हमले में पांच वीर-जवान शहीद,गम मे डूबी देवभूमि