नैनीताल दुग्ध संघ की बड़ी घोषणा, 15 अप्रैल से दुग्ध मूल्य में 2 रुपये की बढ़ोतरी

ख़बर शेयर करे -

महिला दिवस सप्ताह पर दुग्ध उत्पादकों को तोहफा, 1000 से अधिक महिला उत्पादकों की संगोष्ठी में हुआ ऐलान

लालकुआं – नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के वर्तमान बोर्ड के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद की 1000 से अधिक महिला दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 15 अप्रैल से दुग्ध के मूल्य में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बोर्ड बैठक में दुग्ध उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ का मुख्य उद्देश्य जिले के दुग्ध उत्पादकों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि संघ हमेशा से दुग्ध उत्पादकों के साथ मिलकर काम करता रहा है और उनके सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करता है।

उन्होंने यह भी बताया कि दुग्ध संघ जल्द ही दुग्ध उत्पादन को बढ़ाते हुए 1 लाख 50 हजार लीटर प्रतिदिन उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य कर रहा है, जो जिले के दुग्ध उत्पादकों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने और महिला उत्पादकों की भूमिका को सराहने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक, संघ के पदाधिकारी और संबंधित लोग उपस्थित रहे।

See also  सरल और खुशमिजाज पुलिस अधिकारी श्री हरबंस सिंह को अल्मोड़ा स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई

ख़बर शेयर करे -