
पूरनपुर पीलीभीत यूपी – घर से कोचिंग को निकलीं एक 17 वर्षीय युवती का एक सप्ताह बाद भी पुलिस कोई पता लगाने में नाकाम साबित हुई है। जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक पूरनपुर रहने वाले दया शंकर की 17 वर्षीय पुत्री रुचिका बीती 19 जनवरी को अपने घर ले कोचिंग के लिए गई थी। रुचिका की कोचिंग क्लास शाम 7 बजे खत्म हो जाती है और वह साढ़े सात बजे तक घर वापसी कर लेती है। लेकिन 19 जनवरी को जब वह शाम के आठ बजे तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने कोचिंग क्लास में जाकर उसके संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि वह तो शाम सात बजे ही घर जा चुकी है। जिसके बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन 20 जनवरी तक उन्होंने उसे सभी जगह ढूंढा इसके अलावा सभी रिश्तेदारों से भी जानकारी ली लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद उसके पिता ने पुरनपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।एक सप्ताह बाद भी थाना पुलिस रुचिका का कोई सुराग लगा पाई है। रुचिका की मां ज्ञान देवी ने रो रो कर पुलिस से कहा साहब मेरी बेटी को ढूंढ कर ला दो वहीं उपनिरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि रुचिका की तलाश जारी है लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। उन्होंने कहा रुचिका अपने पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं रखती थी जिससे पुलिस को कुछ मदद मिलती। उन्होंने कहा कि पुलिस की दो टीमें उसकी खोजबीन कर रही है।
संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट

