CCTV ने खोली पूरी कहानी: दोस्तों संग भट्टी से स्वयं शराब लेते दिखा युवक, देर रात पार्टी मौज मस्ती

ख़बर शेयर करे -

नैनीताल – खैरना चौकी क्षेत्र में बालम सिंह बिष्ट की आत्महत्या के मामले में पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति को शराब के नशे में पाए जाने पर नियमानुसार मेडिकल जांच कराते हुए ₹250 का चालान किया गया था, जिसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बताया गया है कि इसके बाद देर रात युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों की जांच जारी है। मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पंचायतनामा, पोस्टमार्टम (वीडियोग्राफी सहित) और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना का उसकी कार्यवाही से कोई संबंध नहीं है। वहीं, सामने आए सीसीटीवी फुटेज में युवक साथियों और दोस्तों के साथ शराब की दुकान पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है, जहां उसने स्वयं शराब खरीदी। फुटेज के आधार पर प्रथम दृष्टया वह सामान्य स्थिति में नजर आ रहा है।

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।


ख़बर शेयर करे -
See also  UK BOARD - परीक्षा में फैल हुए छात्रों को मिला पास होने का मौक़ा , अंक सुधार परीक्षा के लिए करें आवेदन