सेवालय समिति के वार्षिक उत्सव में दिव्यांग बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, मनोज पाठक ने बढ़ाया उत्साह

ख़बर शेयर करे -

भाजपा नेता मनोज पाठक ने दिव्यांग बच्चों संग बिताया समय, बोले— “दिव्यांगजन समाज की ताकत”

हल्द्वानी – कटघरिया स्थित मंगलम बैंकट हॉल में सेवालय समिति द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता एवं समाजसेवी मनोज पाठक ने दिव्यांग बच्चों के बीच समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने भी मनोज पाठक को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को भावुक एवं प्रेरित कर दिया। इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की शक्ति हैं और उनके सम्मान,

सहयोग एवं सशक्तिकरण के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने सेवालय समिति द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में रोहित जोशी, नीमा बिष्ट, भावना मजगाई सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जीवन जोशी की विशेष उपस्थिति भी कार्यक्रम का आकर्षण रही। सभी अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम का समापन सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।


ख़बर शेयर करे -
See also  हल्द्वानी- कांग्रेस नेता पर फायर करने वाले तीन को पुलिस टीम ने 24 घंटे मे किया गिरफ्तार.......