हाईकोर्ट के आदेश के बाद नैनीताल के डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नैनीताल के डीएसए मैदान में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

नैनीताल – उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद गुरुवार को नैनीताल के डीएसए मैदान में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर देश और प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के मौके पर भारी सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रही। शहर इमाम ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, बलिदान और इंसानियत का पर्व है। उन्होंने बताया कि नमाज के बाद लोग अल्लाह की राह में अपने जानवरों की कुर्बानी देंगे और जरूरतमंदों की मदद करेंगे।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नैनीताल के डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

शहर इमाम ने कहा कि सदियों से मुस्लिम समुदाय डीएसए मैदान में ईद की नमाज अदा करता आ रहा है। कुछ दिनों पहले मैदान में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई।

उन्होंने लोगों से कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा कहीं भी गंदगी न फैलाने की अपील की। साथ ही प्रशासन और पुलिस व्यवस्था के सहयोग की भी सराहना की।

गौरतलब है कि वर्ष 1882 में बनी नैनीताल की ऐतिहासिक मस्जिद में भी वर्षों से आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करते आ रहे हैं। ईद के मौके पर पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।