हल्द्वानी_बनभूलपुरा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार में 9.09 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – जनपद में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9.09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 1 जून 2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चिराग अली शाह बाबा मजार के पास गेट नंबर-18 क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 9.09 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान साहिल खान (26 वर्ष) पुत्र अय्यूब खान, निवासी बागजाला, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  उत्तराखंड_IAS अफसरों के कार्य क्षेत्र में बदलाव,शासन ने किए आदेश जारी

कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, सुनील कुमार और मोहम्मद यासीन शामिल रहे।


ख़बर शेयर करे -