विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी/कालाढूंगी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बिठौरिया मंडल के बूथ संख्या-104 स्थित देवकीपुरम तथा मुखानी मंडल के बूथ संख्या-213, फूलचौड़ में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ‘राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद’ के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, दर्जा मंत्री दीपक मेहरा, मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, दलीप नेगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, मंडल महामंत्री दीपक सनवाल, राजेश पंत, त्रिलोक निगलटिया सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना चाहिए।

अंत में उपस्थित लोगों से हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया।


ख़बर शेयर करे -

See also  बेहतर प्रबंधन से निखरी केदारनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने की धामी सरकार की खुलकर सराहना