चोरगलिया पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को बड़ी मात्रा में कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 पाउच (करीब 17 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा के नेतृत्व में चोरगलिया थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस टीम गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में क्षेत्र में मौजूद थी। पतारसी और सुरागरसी के दौरान पुलिस ने रेशम सिंह (42) पुत्र दलीप सिंह, निवासी ग्राम धौराडाम नजीमाबाद, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 पाउच (लगभग 17 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 34/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे।


ख़बर शेयर करे -

See also  हल्द्वानी_भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त नदी नाले उफान पर,बढ़ा गोला नदी का जल स्तर