चॉइस वेल्दी ने पूरा किया एक वर्ष, वित्तीय सुरक्षा और निवेश जागरूकता बढ़ाने पर जोर

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – बीमा और म्यूचुअल फंड क्षेत्र में सलाहकार के रूप में कार्य कर रही चॉइस वेल्दी ने उत्तराखंड में सफलतापूर्वक अपना एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें चॉइस वेल्दी, अवीवा लाइफ इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चॉइस वेल्दी के संचालक अशहर जामी सुहैल ने बताया कि संस्था विभिन्न राष्ट्रीय कंपनियों के साथ पार्टनर के रूप में जुड़कर ग्राहकों को निवेश और बीमा से संबंधित सलाह उपलब्ध करा रही है। संस्था का उद्देश्य ग्राहकों की जरूरतों और वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप उन्हें निवेश के बेहतर विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि चॉइस वेल्दी ने ग्राहकों को बेहतर रिटर्न के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया है और बड़ी संख्या में ग्राहक संस्था की सेवाओं से संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि चॉइस वेल्दी IRDAI और AMFI से संबंधित लाइसेंस प्राप्त संस्था के रूप में कार्य कर रही है।

अवीवा के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुराग गर्ग ने कहा कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक हर घर को बीमा सुरक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसी दिशा में अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के साथ मिलकर चॉइस वेल्दी भी लोगों को बीमा और वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। अवीवा की ब्रांच मैनेजर दिव्या जोशी ने भी वित्तीय सुरक्षा और बीमा के महत्व पर प्रकाश डाला।

चॉइस वेल्दी के संचालक अशहर जामी सुहैल ने कहा कि संस्था का विस्तार पूरे कुमाऊं सहित उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों तक करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार की वित्तीय और जीवन सुरक्षा के लिए योजनाबद्ध तरीके से निवेश करना चाहिए। इसके लिए म्यूचुअल फंड, SIP, SWP, PMS, हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस जैसे विकल्पों को समझना और अपनी जरूरत के अनुसार सही वित्तीय योजना बनाना जरूरी है।

See also  राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला आया सामने फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी, परिजनों का आरोप हत्या की गई है, सड़क से सदन तक गूंज

अवीवा के डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक जतिन वर्मा ने आम नागरिकों से वित्तीय जोखिमों के प्रति जागरूक रहने और निवेश से पहले उचित जानकारी एवं सलाह लेने की अपील की।

इस अवसर पर संस्था के संतुष्ट ग्राहकों ने चॉइस वेल्दी को एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी और संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान चॉइस वेल्दी के संचालकों एवं सदस्यों ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

इस दौरान अवीवा के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुराग गर्ग, चॉइस वेल्दी के संचालक अशहर जामी सुहैल, अवीवा की ब्रांच मैनेजर दिव्या जोशी तथा अवीवा के डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक जतिन वर्मा मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करे -