अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर, 121 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

अल्मोड़ा – जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की ओर से 8 अक्टूबर 2026 को अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के 121 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ नेत्र परीक्षण और आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी दीं।

शिविर में डॉ. नीरज सुयाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. तनुजा नगरकोटी, महिला चिकित्सा अधिकारी पूजा भाकुनी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विपिन चन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी योगेश भट्ट, फार्मासिस्ट दीपक दत्ता तथा ऑप्टोमेट्रिस्ट/नेत्र परीक्षक ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक सुदर्शन लाल साह, सहायक प्रबंधक ब्रज मोहन, प्रधानाचार्य संजय पाण्डे, आशीष जोशी (मनोनीत सदस्य प्रबंध समिति) सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।