भाजपा में विनोद मेहरा को नई जिम्मेदारी, प्रदेश सह संयोजक मीडिया संपर्क विभाग नियुक्त

हल्द्वानी – भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला नैनीताल के पूर्व जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा को भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्रदेश सह संयोजक, मीडिया संपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि विनोद मेहरा को मीडिया क्षेत्र में लंबे समय से कार्य करने का अनुभव है। विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनावों के दौरान उनके द्वारा किए गए मीडिया समन्वय का लाभ पार्टी को मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन में उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के मीडिया संबंधी कार्यों को गति मिलेगी।

वहीं, विनोद मेहरा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

विनोद मेहरा की नियुक्ति पर नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।