हल्द्वानी-ज़ियाउद्दीन कुरैशी ने जनता से प्रशासन के सहयोग की की अपील

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दक़ी) रविवार 11 फरवरी को बनभूलपुरा इंदिरा नगर में ज़ियाउद्दीन कुरैशी लोकसभा प्रभारी मोदी मित्र भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका हल्द्वानी ने लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया।

हल्द्वानी-ज़ियाउद्दीन कुरैशी ने जनता से प्रशासन के सहयोग की की अपील

और शहर के अंदर अमन शांति के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की और लोगों से अमन शांति के लिए दुआओं की अपील की। आपको बता दें ज़ियाउद्दीन कुरैशी ने आगे कहा कि कुछ असामाजिक अराजक तत्वों के कारण शहर की हज़ारों की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की है कि गरीब जनता के हित को ध्यान में रखते हुए जनता को कर्फ्यू में थोड़ी-थोड़ी छुठ दी जाए। इसी के साथ कुरैशी ने जनता से प्रशासन के सहयोग की अपील की।