उत्तराखंड स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने काटा केक, राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को किया याद

  • राज्य स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस ने काटा केक, आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहीदों के बलिदान को किया याद
  • विधायक सुमित हृदयेश बोले– आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा प्रयास

हल्द्वानी – उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर राज्य की स्थापना की वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण प्रदेश की जनता के लंबे संघर्ष, आंदोलनकारियों के त्याग और शहीदों के बलिदान का परिणाम है। राज्य गठन के पीछे पहाड़, मैदान और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के विकास, सम्मान, रोजगार और बेहतर भविष्य की परिकल्पना थी। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि सभी लोग मिलकर उस उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लें, जिसका सपना राज्य आंदोलनकारियों ने देखा था।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों के संघर्ष एवं बलिदान को याद करने का दिन भी है। इस अवसर पर आत्ममंथन करने की जरूरत है कि राज्य निर्माण के समय जनता ने जो उम्मीदें और आकांक्षाएं रखी थीं, वे कितनी पूरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की अस्मिता, जनता के अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्षरत रही है और आगे भी जनहित की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य, खुशहाली और समग्र विकास की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, हरिश मेहता, हेमंत बगड़वाल, मलय बिष्ट, अमित रावत, हेमंत साहू, महेश आनंद, शंकर कोहली, ब्लॉक अध्यक्ष किरण माहरा, जाकिर हुसैन, हाजी सुहेल सिद्दीकी, जया कर्नाटक, देवेंद्र मेहर, गोविंद बगड़वाल, बबलू बिष्ट, हाजी शाद अली, गणेश टम्टा, उदित करायत, मंजू दानू, ताहिर भाई, संदीप भैंसोड़ा, मनोज भट्ट सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जय उत्तराखंड! जय हिंद!