उत्तराखंड_आज यहाँ महसूस किये गए भूकंप के झटके

उत्तराखंड-उत्तराखंड में एक बार फिर से भूंकप के झटको से डोली धरती है। आज यानी बुधवार को सुबह पिथौरागढ़ में भूंकप के झटके महसूस किए गए। वहीं भूकंप के कारण लोगों में हड़कंप भी मच गया।

उत्तराखंड_आज यहाँ महसूस किये गए भूकंप के झटके

बुधवार को उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपको बता दें रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही। बताते चले कि भूकंप के झटके पिथौरागढ़ में बुधवार को सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।