लालकुआं में गरीब किसान की झोपड़ी में भीषण आग, सब कुछ जलकर राख

ख़बर शेयर करे -

लालकुआं (नैनीताल) – (संवाददाता ज़फर अंसारी) लालकुआं क्षेत्र के फत्ताबांगर इलाके में रविवार दोपहर लगभग 3:00 बजे एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहाँ एक गरीब किसान की झोपड़ी में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही समय में पूरा आशियाना जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि किसान परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। घटना में घर में रखा सामान, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं, जिससे पीड़ित परिवार के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही डॉ. मोहन सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार और समाज दोनों पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।


ख़बर शेयर करे -
See also  भाईचारा एकता मंच की संयोजिका काजल गंगवार ने कांग्रेस से मेयर की दावेदारी पेश बोली अगर मौका मिला तो पूरे दमखम से लड़ेंगे चुनाव