उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS-2 PCS समेत 11 अफसरों के दायित्व बदले

देहरादून – उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों समेत कुल 11 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इसके अतिरिक्त सचिवालय सेवा में तैनात पांच अधिकारियों के कार्यभार में भी फेरबदल किया गया है।

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS-2 PCS समेत 11 अफसरों के दायित्व बदले

कविंद्र सिंह को अपर सचिव संस्कृत शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

अहमद इकबाल, जो वर्तमान में अपर सचिव वित्त एवं ऊर्जा विभाग में तैनात हैं, को अब अपर सचिव आवास विभाग के साथ-साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार भी सौंपा गया है।

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS-2 PCS समेत 11 अफसरों के दायित्व बदले

शासन द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यक्षमता और विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।