बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों से निपटने के लिए किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर – सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर भूत बंगला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस पर डॉ श्री भारद्वाज की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ भारद्वाज ने महिलाओं को बढ़ती जनसंख्या से होने वाली समस्याओं जैसे गरीबी,

बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। इसी कार्यक्रम में डीएलएसए के अधिवक्ता ने अन्य कानूनी सहायता, महिला अधिकार, पोक्सो एक्ट और कार्यस्थल पर यौन अपराध और अन्य कल्याणकारी जानकारियां दीं और कार्यक्रम के बाद वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता कनिष्का चौरसिया, रागिनी मिश्रा, अंकिता तिवारी, मंजू सरकार और तकनीकी कर्मी कंचन सक्सेना, अनीता सक्सेना, सोनी यादव, चंद्रबली यादव और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


ख़बर शेयर करे -

See also  लालकुआं शहर में मनाया गया जशने ईद मिलादुन नबी,सरकर की आमद मरहाबा के नरे गुंजा शहर