हल्द्वानी- एसएसपी का बड़ा एक्शन, एसआई समेत तीन को किया निलंबित

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी-नैनीताल जनपद के हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है प्राप्त ख़बर के मुताबिक एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते बड़ा एक्शन लिया है इसी के चलते एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी महिला उपनिरीक्षक दीपा जोशी और 2 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि इनके खिलाफ लंबे समय से मिल रही शिकायतों के चलते एसएसपी ने यह बड़ी कार्रवाई की है। वहीं आपको बता दें इस बड़े एक्शन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लापरवाही के चलते निलंबित होने वाले सिपाहियों में एक एंटी ह्यूमन दस्ते में आरक्षी मोहन सिंह और दूसरा सिपाही भीमताल थाने में तैनात है। एसएसपी मीणा ने ज़िलें के सभी पुलिस अधिकारियों को तत्परता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।


ख़बर शेयर करे -
See also  हल्द्वानी_सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने लहराया परचम, खुशी से खिल उठे चेहरे