बड़ी खबर- वारंटी को गिरफतार करने आयी पुलिस पर हमला आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज तलाश में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करे -

काशीपुर – जनपद ऊधम सिंह नगर के कोतवाली क्षेत्र काशीपुर में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक फरार आरोपी को गिरफतार करने आयी पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, वहीं पुलिस की पकड़ से वारंटी को छुडा लिया गया, पुलिस ने इस मामले में करीब 8 हमलवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है,

काशीपुर के कुंडा थाना के उपनिरीक्षक होशियार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल सिपाही मनोज जोशी, जोगेन्दर सिंह, तथा चन्द्रशेखर भट्ट ने बीते शनिवार को न्यायालय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया, इसी दौरान उनकी कार गांव दुर्गापुर में पुलिया के पास जैसे ही पहुंची तभी मुखबिर ने एक फरार वारंटी के घर के बाहर होने की सूचना दी,जिस पर पुलिस टीम ने वारंटी को धर दबोचा टीम ने वारंट तामील नहीं कराया।

इसी दौरान वारंटी पुलिस से अभद्रता करने लगा, उसने चीख कर आवाज़ लगाई तो मौके पर उसने अपने परिजनों को बुला लिया, मौके पर पहुंची फरार आरोपी की पत्नी और बेटे सहित आठ लोग वहां पहुंचे और पुलिस के साथ अभद्रता शुरू कर दी, परिजनों ने पुलिस टीम के साथ तीखी नोंकझोंक करते हुए धक्का मुक्की करते हुए वारंटी को पुलिस हिरासत से मुक्त करा लिया।

काशीपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वारंटी दलीप सिंह के परिजनों ने पुलिस टीम से धक्का मुक्की करते हुए अभद्रता करते सरकारी काम में बांधा डालीं है, सभी आठों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम पर हमला करने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है पुलिस उनके ठिकानों पर दाबिश दे रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  बड़ी खबर_ऊधम सिंह नगर के एस एस पी को गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के नाम से मिली धमकी

संवाददाता- एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -