उत्तराखंड में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए’ अभियान शुरू, 90 दिनों तक चलेगा विशेष कार्यक्रम

ख़बर शेयर करे -

रूद्रपुर – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधमसिंह नगर द्वारा *’’मध्यस्थता राष्ट्र के लिए’’* अभियान चलाया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुये सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेन्द्र कुमार सागर ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में 01 जुलाई से आगामी 90 दिन तक ’’मध्यस्थता राष्ट्र के लिए’’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमे जनपद के समस्त न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों को मध्यस्थता कर अधिवक्ताओं के सहयोग से आपसी सुलह समझौतों के आधार पर निःशुल्क निस्तारित किये जायेगें।

इस हेतु 01 से आगामी 90 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसका जनपद के न्यायालयो में पति-पत्नी के वैवाहिक विवाद मामले, मोटर दुर्घटना मुआवजा, घरेलु हिंसा, चैक अनादरण मामले,

वाणिज्यिक लेनदेन सम्बन्धित, सर्विस समबन्धी, फौजदारी के शमनीय प्रकृति के मामले, उपभोक्ता विवाद मामले, ऋण वसूली मामले, बंटवारा सम्बन्धी, बेदखली मामले, भूमि अधिग्रहण सम्बन्धित तथा अन्य सुसंगत दीवानी मामलों का मध्यस्थता कर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जायेगा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि वे मध्यस्थता राष्ट्र के लिए अभियान में न्यायालयों में पंजीकृत/लम्बित वादों का सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित कराकर लाभ उठाये व अभियान को सफल बनाये। उन्होने कहा है कि अधिक जानकारी के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर एडीआर केन्द्र रूद्रपुर के फोन नं0-05944-250682 पर सम्पर्क कर सकते है। headline बना दीजिये

See also  मीटर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली आखिर कौन है अमीर, जो विद्युत उपभोक्ताओं की जेबों पर खुलेआम कर रहा है लूट खसोट

ख़बर शेयर करे -