दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन – पुतला फूंका

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को हल्द्वानी में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और छात्र संगठनों ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

इस दौरान सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया गया। बुद्ध पार्क में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।

उनका आरोप था कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब मांग रहा है, लेकिन सरकार संवाद के बजाय लाठीचार्ज का रास्ता अपना रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई घटना पूरे देश के युवाओं का अपमान है।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया और दमनात्मक कार्रवाई बंद नहीं की, तो आंदोलन को प्रदेशभर में और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।


ख़बर शेयर करे -

See also  ऑपरेशन प्रहार: किच्छा पुलिस ने प्रतिबंधित डायजेपाम इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्करों को दबोचा