लोकसभा चुनाव को लेकर एक जुट हुए कांग्रेसी कसी कमर

एम सलीम खान प्रभारी संपादक की रिपोर्ट 

रुद्रपुर – लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इधर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष,और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी,पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा के सिविल लाइन स्थित आवास पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु गावा सहित महानगर रुद्रपुर के विभिन्न कांग्रेस प्रकाष्टों के अध्यक्षों की मीटिंग हुई,

लोकसभा चुनाव को लेकर एक जुट हुए कांग्रेसी कसी कमर

जिसमें नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में कड़ी मेहनत, और डोर टू डोर जनसंपर्क करने पर चर्चा हुई, इधर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के नॉमिनेशन पर भी कांग्रेस नेताओं ने चर्चा की। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु गावा,विधायक प्रत्याशी रही मीना शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सी पी शर्मा, महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी,

लोकसभा चुनाव को लेकर एक जुट हुए कांग्रेसी कसी कमर

महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,महानगर एनएसयूआई के अध्यक्ष योगेश पांडे, महानगर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामप्रसाद, सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, हरेंद्र पाल, योगेश चौहान,चेतन भट्ट,सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।