एस एस पी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर चलाया गया साइबर जन जागरुकता अभियान

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर/काशीपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर चलाया गया साइबर जन जागरुकता अभियान साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु कोतवाली काशीपुर,

कोतवाली ट्रांजिट कैंप तथा थाना पुलभट्टा में चलाया साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई।

एस एस पी मणिकांत मिश्रा का संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध सबसे बड़ी चुनौती बन चुके हैं, जनता विशेष कर युवाओं और छात्रों को इनसे बचाव हेतु जागरूक रहना होगा।

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं बल्कि एक सतत प्रयास है कि हर नागरिक साइबर स्मार्ट और साइबर सुरक्षित बने।

थोडी सी सतकर्ता और सही जानकारी से हम बड़े नुकसान से बच सकते हैं , पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा , ताकि जनपद ऊधम सिंह नगर को पूर्ण से साइबर सुरक्षित बनाया जा सके।


ख़बर शेयर करे -

See also  डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली यह दिए निर्देश