जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने लोकसभा चुनाव की मतगणना स्थल बगवाड़ा मंडी में व्यास्थाओ का निरीक्षण किया

एम सलीम खान ब्यूरो

 रूद्रपुर – लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा लेने  जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी,  अधिकारियों के साथ बगवाड़ा मंडी पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण उपरांत बैठक लेते हुए बैरिकेडिंग, टैन्ट, पेयजल, खानपान ,विद्युत, इंटरनेट, पार्किंग एवं सफाई आदि सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए।

  जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने लोकसभा चुनाव की मतगणना स्थल बगवाड़ा मंडी में व्यास्थाओ का निरीक्षण किया

      जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना कक्ष में मोबाइल पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा इसलिए मतगणना एजेन्ट व कार्मिक अपना मोबाइल घर पर ही रखकर आयें या प्रवेश करने से पहले जमा कराना होगा। प्रथम एंट्री के पास मोबाइल जमा काउंटर बनाये जायें। उन्होने कहा कि मतगणना केन्द्र में केवल तैनात किये गये एजेन्ट व कार्मिक ही प्रवेश करेंगे, दोनों की एंट्री अलग-अलग मार्ग से कराने हेतु बैरिकेडिंग बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना सीसीटीवी व वीडियोग्राफी  की निगरानी में होगी । उन्होंने कहा मतगणना स्थल बगवाडा मंडी में मतगणना संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होने कहा कि मतगणना स्थल में पार्किंग, पेयजल व्यवस्था व चिकित्सा स्टॉल की व्यवस्था भी करने के निर्देश पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दिए। उन्होंने नोडल खानपान व पेयजल को मतगणना स्थल पर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था हेतु केम्पर व टैंकर लगाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने नोडल खानपान को सभी कार्मिकों के लिए शुद्ध ताजा खानपान की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने लोकसभा चुनाव की मतगणना स्थल बगवाड़ा मंडी में व्यास्थाओ का निरीक्षण किया

        जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी 04 जून को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी। प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबलों पर में मतगणना की जायेगी तथा 40 टेबल में ईटीपीबीएस की स्केनिंग होगी तथा 34 टेबल में पोस्टल बैलेट की मतगणना की जाएगी तथा 34 टेबल में पोस्टल बैलेट की मतगणना की जाएगी, इसलिए सभी विधानसभा वार मतगणना स्थलों की सभी व्यास्थाए पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रातः 8 बजे पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ होगी तथा उसके आधे घंटे बाद ईवीएम मशीन की मतगणना शुरू होगी, इसलिए सभी प्रत्याशी ऐजेंट सुबह 6 बजे अनिवार्य रूप से मतगणना स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे, उन्होंने कहा जो ऐजेंट जिस विधानसभा व जिस टेबल के लिए तैनात किए जाएंगे वे उसी टेबल पर तैनात रहेंगे, अनावश्यक इधर उधर नहीं जाएंगे यह सुनिश्चित कर लिया जाए, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतगणना की र्थी लेयर सुरक्षा व्यवस्था लगाईं गई है, साथ ही परिसर व बाहर भी पर्याप्त सुरक्षा बल लगाया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने लोकसभा चुनाव की मतगणना स्थल बगवाड़ा मंडी में व्यास्थाओ का निरीक्षण किया

बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक क्राइम चन्द्रशेखर घोडके, जिला उप निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, एसपी सिटी मनोज कत्याल,नगर आयुक्त नरेश दुर्गपाल, विवेक राय, ए आर ओ मनीष बिष्ट, सीएमओ डॉ मनोज कुमार शर्मा, नोडल अधिकारी विधुत विजय सकारिया, लाजिस्टिक्स भूपेंद्र सिंह रावत,ए आर टी ओ निखिल शर्मा,डी ई एस ओ नफील जमील,डी आई ओ एन आर सी लक्ष्मी चौहान सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।