शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर फोर्स तैयार

लालकुआं-(ज़फर अंसारी) लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करने के लिए पुलिस महकमें ने कमर कस ली है जानकारी देते हुए लालकुआं कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने बताया कि संवेदनशील जगह को पहले से चिन्हित किया जा चुका है।

जहां पुलिस के जवान पूरी मुस्तादी के साथ तैनात रहेंगे। इसके अलावा आइटीबीपी अर्ध सैनिक बलों के द्वारा मुख्य बाजार से लेकर आसपास के सभी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया है साथ ही पंजाब पुलिस के विशेष जवान भी तैनात किए गए हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सुभाष नगर पुलिस बैरियर, मोटाहल्दू और शहीद स्मारक के पास SST की टीम तैनात की गई है जो हर समय सघन चेकिंग अभियान चला रही है ऐसे में चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैयार है।

बाइट:- दिनेश फर्त्याल, कोतवाल लालकुआं।