
रूद्रपुर – पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद रूद्रपुर के मुख्य बाजार में उनके प्रथम आगमन पर स्थानीय व्यापारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इस मौके को उत्सव जैसा बना दिया।
इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर का व्यापारी वर्ग उनके परिवार की तरह है, जो हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहा है।
ठुकराल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों और व्यापारियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि व्यापारियों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस ही प्रदेश और देश को विकास की नई दिशा देने में सक्षम है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में आने से रूद्रपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ममता रानी ने भी उनका स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय और सशक्त बनेगा।
स्वागत समारोह के दौरान जीत सिंह चाचू, डॉ. अजय सिंह, परगट सिंह, गोपाल भसीन, तजिंदर सिंह लाटू, मुक्तेश्वर शाही, जगदेव सिंह, नाथूलाल कोली, सुरेंद्र अरोड़ा रज्जी, सुमुख सिंह विर्क, संजय जुनेजा, केवल बत्रा, हरजीत कालड़ा, रणजीत सिंह, गुरचरण सिंह, करण सिंह, ओमपाल कोली, इंद्रजीत सिंह, गौरव दीक्षित, गोविंद अग्रवाल, रमेश भुसरी, जसवंत पहवा, मनजीत सिंह, मनमोहन सिंह,
भीम पपनेजा, मनजीत सिंह सेतिया, अपार सिंह बेदी, अवतार सिंह खुराना, मोंटी, संजू बेदी, कर्मवीर सिंह, मोहन गुप्ता, ईश्वर सिंह, हरविंदर सिंह जॉनी, रणधीर सिंह, विक्रम सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह सोखी, अमरजीत सिंह, करण सिंह, गुरमीत सिंह बतला, रणवीर सिंह, यादराम कोहली, अफजल भाई, सलीम खान, इरफान खान, अनिल नागपाल, शकील खान, केतु मंडल, सुनील चुग, आनंद शर्मा, अजय नारायण सिंह, ललित सिंह बिष्ट, सागर छाबड़ा, डिंपल और बृजेश कंबोज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में राजकुमार ठुकराल के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


