भगत सिंह मण्डल में युवा मोर्चा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर जोर

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर/स्थानीय संवाददाता – भगत सिंह मण्डल में नवनियुक्त युवा मोर्चा पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन सिंह गहलौत के कार्यालय पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन पूरे जोश और उत्साह के साथ किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती और युवाओं की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए संगठन विस्तार, युवा शक्ति को मजबूत करने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा अशोक नेगी, मण्डल महामंत्री मयंक माटा एवं विश्वजीत पाल, मण्डल उपाध्यक्ष ज्ञान बहादुर, संतोष एवं अक्षित छाबड़ा, मण्डल मंत्री आदित्य कुमार, अनुभव एवं वासु गुम्बर, मण्डल कोषाध्यक्ष हिमांशु नारंग, मण्डल सोशल मीडिया संयोजक अल्का सिन्हा तथा मण्डल आईटी संयोजक ऋषभ चतुर्वेदी का विशेष रूप से स्वागत किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, जिला मंत्री युवा मोर्चा मनीष गोस्वामी, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज एवं सुनील सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि देश के विकास में युवा वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को सही दिशा, शिक्षा और अवसर मिलें, तो वे समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

See also  श्रमिकों ने अब देश की महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी उदयराज सिंह को सौंपा

ख़बर शेयर करे -