हल्द्वानी_बनभूलपुरा पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ दो को किया गिरफ्तार, 46 इंजेक्शन बरामद

ख़बर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा में ड्रग तस्करी पर पुलिस का शिकंजा

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” के तहत नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने 25 फरवरी 2026 को बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, रईश उर्फ बब्लू (35 वर्ष) निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नंबर 24, थाना बनभूलपुरा के कब्जे से 32 नशीले इंजेक्शन (Buprenorphine एवं Avil Pheniramine Maleate) बरामद किए गए। वहीं समीर पाशा (25 वर्ष) निवासी जवाहर नगर, वार्ड नंबर 15, थाना बनभूलपुरा के पास से 14 इंजेक्शन बरामद हुए। इस प्रकार कुल 46 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 33/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम (कोतवाली बनभूलपुरा)

उ0नि0 मनोज यादव

कानि0 दिलशाद अहमद

कानि0 सुनील कुमार

कानि0 महबूब अली

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।


ख़बर शेयर करे -
See also  रुद्रपुर_हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महा शिवरात्रि पर्व, शिवअवतरण शिव जयंती