हल्द्वानी_कांग्रेस को लगा एक बड़ा झटका,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने दिया स्तीफ़ा- सूत्र

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी- लोकसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी चढ़ी हुई है। वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के भतीजे ने दीपक बल्यूटिया के कांग्रेस से स्तीफ़े की बात ने सियासी गलियारों की सरगर्मी बढ़ा दी है। मिली ख़बर के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी के भतीजे दीपक बल्यूटिया ने आज यानी मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से टिकट न मिलने से काफी नाराज थे, पूर्व में विधानसभा चुनाव को लेकर हल्द्वानी सीट से वह दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है और आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है,फिलहाल आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं है,लेकिन सूत्रों से हवाले से यह खबर आ रही हैं।


ख़बर शेयर करे -
See also  2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा का लहराएगा परचम -पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत