हल्द्वानी_EVM Commisioning स्ट्रांगरूम का किया गया निरीक्षण

हल्द्वानी- एमबीपीजी कालेज चुनाव कार्यालय में जनपद के सभी विधान सभाओं के EVM Commisioning स्ट्रांगरूम का संयुक्त रूप से सामान्य ऑब्जर्वर गगनदीप सिंह बरार एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह द्वारा निरीक्षण किया गया।

हल्द्वानी_EVM Commisioning  स्ट्रांगरूम का किया गया निरीक्षण

सामान्य ऑब्जर्वर गगनदीप सिंह बरार ने स्ट्रांगरूम के निरीक्षण के दौरान प्रवेश द्वार पर तैनात आईटीबीपी के जवानों को निर्देश दिये कि स्ट्रांग में आने-जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रवेश हेतु रजिस्टर में अंकन अवश्य किया जाए। जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कार्य है प्रवेश उन्हीं को दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है।उन्होने सभी विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग आफिसरों को EVM Commisioning समयावधि में कराने के निर्देश दिये।

हल्द्वानी_EVM Commisioning  स्ट्रांगरूम का किया गया निरीक्षण

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान, नोडल अधिकारी एमसीएमसी शिवचरण द्विवेदी, सभी विधान सभाओं के सहायक रिटर्निंग आफिसर एवं तहसीलदार व कार्मिक मौजूद थे।