हल्द्वानी_अब बरसात में रकसिया नाला नहीं करेगा परेशान, 560 करोड़ की लागत से बन रहा नाले का आउट फॉल

हल्द्वानी_अब बरसात में रकसिया नाला नहीं करेगा परेशान, 560 करोड़ की लागत से बन रहा नाले का आउट फॉल

हल्द्वानी – (ज़फर अंसारी) बरसात के दिनों में रकसिया नाला अपने उफान में रहता है जिसके चलते उसके आसपास खेतों और लोगों के मकानों को काफी नुकसान होता है ऐसे में एडीबी द्वारा 560 करोड़ की लागत से बन रहे रकसिया नाले के आउट फॉल का निर्माण कराया जा रहा है आज कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत और एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया।

हल्द्वानी_अब बरसात में रकसिया नाला नहीं करेगा परेशान, 560 करोड़ की लागत से बन रहा नाले का आउट फॉल

एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि प्रेमपुर लोश्ज्ञानी तक आउट फॉल का काम हो रहा है कार्य की प्रगति और गुणवत्ता पूरी तरह से ठीक है वहीं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने बरसात से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि कार्य को नगर निकाय के द्वारा कराया जा रहा है और टाटा कंसलटेंसी की टीम द्वारा पर्यवेक्षण किया जा रहा है पहले फेस में जल निकासी का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है ताकि बरसात के समय पानी नहर के अंदर ही जा सके और इस को कवर करके 5 मीटर सड़क भी बनाई जाएगी।