यहाँ भालू ने ग्रामीण पर किया हमला, बमुश्किल बचाई जान- पढ़े पूरी खबर

ख़बर शेयर करे -

ओखलकंडा के ग्राम सभा सुनकोट में जंगली भालू ने गुरुवार को सुरेश सिंह बोरा पुत्र जमन सिंह बोरा पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं सुरेश सिंह बोरा ने भालू के हमले से बमुश्किल अपनी जान बचाई। वहीं बताया जा रहा है की सांय 4 बजे जंगली भालू ने सुरेश बोरा पर हमला कर दिया। क्षेत्र में सड़क और स्वास्थ्य सेवा की बदहाल व्यवस्था के चलते ग्रामीण उन्हें डोली से सड़क तक लाये, जहां से उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगली भालू को मारने की अपील की है।


ख़बर शेयर करे -

See also  पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति और मुख्य विकास अधिकारी से की मुलाकात