वारंटीयो पर चला हंटर सिडकुल पुलिस चौकी ने किया अंदर आपरेशन क्रैकडाउन

ख़बर शेयर करे -

एम सलीम खान प्रभारी संपादक

पंतनगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में ऑपरेशन प्रहार, ऑपरेशन क्रैकडाउन तथा आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वारंटियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर महोदय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंतनगर के नेतृत्व में पुलिस चौकी सिडकुल द्वारा आज दिनांक- 30/ 03/ 2024 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 1- केस संख्या 6244/19 U/S – 138 NI ACT में  वारंटी दीप चंद्रा पुत्र अमित चंद्रा निवासी सिटीज़न एक्सपोर्ट सिडकुल पंतनगर 2- मु॰अ॰सं ॰- 03/2021 धारा- 60 Ex act में रंजीत पुत्र सुरेश निवासी छतरपुर पंतनगर को गिरफ़्तार किया गया ,जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1- उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार प्रभारी चौकी सिडकुल

2-कांस्टेबल 1145 नितिन कुमार

3-कांस्टेबल 662 पंकज पोखरियाल शामिल हैं।


ख़बर शेयर करे -
See also  निकाय चुनाव से पहले भाजपा को झटका, कांग्रेस में शामिल हुईं पल्लवी गोयल और उनकी सहयोगी