
हल्द्वानी – हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 12, 13 एवं 14 में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासियों के साथ संगठनात्मक बैठक कर जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास संबंधी सुझाव एवं मांगें प्राप्त कर संबंधित विभागों के माध्यम से उनका स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ और वार्ड क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, त्रुटियों का संशोधन कराने तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना लोकतंत्र की मजबूती की पहली शर्त है और इस अभियान को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सफल बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनभागीदारी को मजबूत करने और जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। संगठन की वास्तविक ताकत कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच निरंतर संवाद से ही बढ़ती है।
बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, बीएलए-1 मयंक भट्ट, वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद सिंह बिष्ट, मलय बिष्ट, राजो टंडन, शशि आर्या, दिनेश चौहान, बीजेन्द्र चौहान, जगदीश चन्द्र, वीर गुप्ता, सुमित कुमार, प्रकाश आर्या,
सूरज प्रकाश, मो. शाद, तलत ऐतशाम, त्रिलोक बनौली, हेमंत साहू, सुजल सचिन, शानू वारसी, अशोक पांडे, अतर सिंह सहित कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

