कुमाऊं के शहरों को जलभराव से मिलेगी राहत, 2043 करोड़ की ड्रेनेज योजना पर सरकार गंभीर

ख़बर शेयर करे -

देहरादून – मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर कुमाऊं मंडल के विभिन्न शहरों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कुमाऊं के 14 शहरों के लिए करीब 2043 करोड़ रुपये की व्यापक ड्रेनेज योजना तैयार कर शासन को भेजी गई है।

इस संबंध में शुक्रवार को सचिवालय में प्रमुख सचिव R. Meenakshi Sundaram ने सिंचाई एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावों की समीक्षा की। बैठक में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री Deepak Rawat भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रथम चरण में जलभराव से सबसे अधिक प्रभावित 10 शहरों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा। इनमें Tanakpur, Banbasa, Khatima, Rudrapur, Kashipur, Gadarpur, Sitarganj, Haldwani तथा मालधनचौड़ क्षेत्र शामिल हैं। इन शहरों में भी सर्वाधिक जलभराव वाले इलाकों में सबसे पहले ड्रेनेज कार्य शुरू किया जाएगा।

प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रथम चरण के बाद शेष चार शहरों को द्वितीय चरण में शामिल किया जाएगा। सभी कार्य पूर्व निर्धारित मास्टर प्लान के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे ताकि लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में जल्द ड्रेनेज निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मास्टर प्लान को समयबद्ध ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में सिंचाई विभाग सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

See also  हल्द्वानी_तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार युवक को मारी टक्कर, जवान मौत से परिजनों मे चीख पुकार

ख़बर शेयर करे -