लालकुआं:-कांग्रेसी नेता इंदर पाल आर्य ने की प्रेस वार्ता, कही यह बात

ख़बर शेयर करे -

लालकुआं:-(ज़फर अंसारी) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में वह और उनकी टीम लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है इसके अलावा कद्दावर कांग्रेसी नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य नैनीताल लोकसभा सीट के अलावा अन्य सभी सांसदीय सीटों पर प्रत्याशियों के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा की महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच में है और जनता का रुझान भी कांग्रेस के पक्ष में देखने को मिल रहा है क्योंकि डबल इंजन की सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनमानस त्रस्त है और इसका जवाब आने वाले 19 अप्रैल को मतदान के दिन जनता डबल इंजन की सरकार को जरूर देगी। वहीं कई कांग्रेसी नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने के मामले पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार भय का माहौल बनाकर लोगों को डराने का काम कर रही है मगर फिर भी कांग्रेस पार्टी मजबूत स्थिति में है।


ख़बर शेयर करे -
See also  भगवानपुर कोलड़िया के पीड़ितों के बीच पहुँच कांग्रेस नेता एडवोकेट संजय आइस ग्रामीणों की मदद को बढ़ाए हाथ