लालकुआं_बिना इंजन के चला ट्रेन का कोच, लालकुआं में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करे -

लालकुआं – रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक जनरेटर एवं गार्ड कोच (गार्ड वैन) अचानक अपनी जगह से खिसककर ढलान की ओर बिना इंजन के ही चल पड़ा।

देखते ही देखते कोच करीब 150 मीटर तक रनिंग रूम की दिशा में लुढ़कता चला गया। इस अप्रत्याशित घटना से मौके पर मौजूद रेल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने कोच को रोकने के लिए दौड़ लगाई और उसे थामने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद कोच को नियंत्रित नहीं किया जा सका।

आखिरकार यह कोच रनिंग रूम के पास पहुंचकर रेलवे पॉइंट (टर्नआउट) के नजदीक पटरी से उतर गया, जिससे कुछ देर के लिए पूरे रेलवे परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोच की मरम्मत का कार्य चल रहा था, तभी वह धीरे-धीरे पीछे की ओर खिसकने लगा और फिर ढलान के कारण तेजी पकड़ ली।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षित रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कोच को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोच की गति अधिक होती या वह किसी सक्रिय रेलवे लाइन की ओर बढ़ जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।


ख़बर शेयर करे -
See also  चिकित्सक नदारत स्वास्थ्य कर्मी खेल रहे थे लूडो मरीज भटक रहे हैं दरबादर रामपुर जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं छिन्न-भिन्न