
रामनगर – सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही रामनगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पीरुमदारा रामनगर की होनहार छात्रा माहम अली ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।
माहम अली की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। उनके पिता असद अली और माता गुलफिशा खान ने बेटी की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए इसे मेहनत और लगन का परिणाम बताया।
माहम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। विद्यालय में भी इस उपलब्धि को लेकर जश्न का माहौल है और शिक्षकों ने माहम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि माहम अली, हल्द्वानी के मरहूम कांग्रेसी नेता वारिस खान की नवासी हैं, जिससे इस सफलता का महत्व और भी बढ़ गया है।

