अर्धनग्न होकर प्रदर्शन खनन कारोबारियों को पड़ा भारी,समिती अध्यक्ष समेत 80 पर मुकदमा दर्ज……….

हल्द्वानी-हल्द्वानी मे बीते दिनों भाजपा सरकार की नई खनन नीतियों से नाराज़ हुए खनन कारोबारियों ने रैली निकालकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन खनन कारोबारियों को भारी पड़ गया। वहीं आपको बता दें । प्रशासन के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने इस मामले में प्रदर्शन में शामिल खनन कारोबारियों के खिलाफ़ हल्द्वानी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

अर्धनग्न होकर प्रदर्शन खनन कारोबारियों को पड़ा भारी,समिती अध्यक्ष समेत 80 पर मुकदमा दर्ज……….

मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि हल्द्वानी शहर में 18 दिसंबर को खनन कारोबारियों द्वारा सड़क पर अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के ने पुलिस को पत्र लिख कर बताया कि मुख्य मार्ग पर बिना अनुमति रैली निकालने और यातायात बाधित करने वाले संबंधित लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

अर्धनग्न होकर प्रदर्शन खनन कारोबारियों को पड़ा भारी,समिती अध्यक्ष समेत 80 पर मुकदमा दर्ज……….

जिसकी पुलिस ने तफ्तीश के बाद इस मामले में खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट के अलावा करीब 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति रैली निकाल कर सड़क पर प्रदर्शन करने, हाईवे जाम कर यातायात बाधित करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।