
तीन में कमल खिलने पर लालकुआँ में उत्साह, मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी
लालकुआँ – पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं उसके सहयोगी दलों की जीत के बाद लालकुआँ में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।
जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता कोतवाली चौराहे पर एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।
जश्न के माहौल में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर डांस किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि यह जीत “सबका साथ, सबका विकास” की नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों के चलते तीनों राज्यों में पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिला है।
उन्होंने विश्वास जताया कि इन राज्यों में अब विकास की नई गति देखने को मिलेगी और जनता बेहतर जीवन जी सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी।
वहीं पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने भी इस जीत को भाजपा की विकास नीतियों पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों का ही परिणाम है कि जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत की बधाई दी। इस दौरान मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
