नैनीताल_कुमाऊं आयुक्त ने किया मरम्मत की अनुमति का उल्लंघन कर रहे निर्मणो का निरीक्षण

नैनीताल – नैनीताल में जिला विकास प्राधिकरण से व्यवसायिक भवनों की मरम्मत की अनुमति प्राप्त कर भवन स्वामियों द्वारा मरम्मत का कार्य न कर नए भवन का निर्माण कार्य किया जा रहे हैं, नये कमरे बनाए जा रहे हैं, जो की मरम्मत की अनुमति के विपरीत है। पुराने भवनों की मरम्मत करना आवश्यक है,

नैनीताल_कुमाऊं आयुक्त ने किया मरम्मत की अनुमति का उल्लंघन कर रहे निर्मणो का निरीक्षण

लेकिन मरम्मत की अनुमति प्राप्त कर नए भवन का निर्माण करना मरम्मत की अनुमति का उल्लंघन है। नैनीताल शहर में व्यवसायिक भवनों पर माननीय न्यायालय द्वारा भी रोक लगी है। इसी के क्रम में प्राप्त शिकायत के अनुसार कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने झील के किनारे माल रोड पर स्थित अश्वनी होटल का निरीक्षण किया।

नैनीताल_कुमाऊं आयुक्त ने किया मरम्मत की अनुमति का उल्लंघन कर रहे निर्मणो का निरीक्षण

जहां पुराने होटल की मरम्मत के स्थान पर उसको शानदार रेस्टोरेंट में तब्दील कर दिया जो मरम्मत की अनुमति का उल्लंघन है। मरम्मत की अनुमति का उल्लंघन करने पर दीपक रावत ने अश्वनी होटल को सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जहां-जहां भी इस प्रकार के अनुमति का उल्लंघन किया जा रहे हैं उन पर भी निगरानी रखें और संबंधित के खिलाफ अवश्य करें।

नैनीताल_कुमाऊं आयुक्त ने किया मरम्मत की अनुमति का उल्लंघन कर रहे निर्मणो का निरीक्षण

इसके पश्चात दीपक रावत ने डीएसए मैदान का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने डीएसए मैदान में लेबलिंग के लिए मैदान में 5 से 6 एमएम की बजरी डालने के लिए कहा। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा डीएसए मैदान की बाउंड्री का कार्य गतिमान है। दीपक रावत ने न्यू क्लब में खेल गतिविधियों का भी जायजा लिया तथा उनको ओर बेहतर करने के निर्देश दिए। नगर पालिका को डीएसए मैदान और कार पार्किंग में सफाई की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

नैनीताल_कुमाऊं आयुक्त ने किया मरम्मत की अनुमति का उल्लंघन कर रहे निर्मणो का निरीक्षण

इस दौरान उप जिला अधिकारी प्रमोद कुमार, ईओ नगर पालिका राहुल आनंद, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग नैनीताल आदि अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।