15 अगस्त को गौला नदी में नहाने गया स्कूली छात्र तेज बहाव में बहा, तलाश जारी

ख़बर शेयर करे -

शांतिपुरी – गौला नदी में नहाने के दौरान हिमालयन स्कूल के एक छात्र के तेज बहाव में बह जाने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद से छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें नदी में लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की दोपहर हिमालयन स्कूल जवाहर नगर का छात्र अपने तीन अन्य साथियों के साथ शांतिपुरी नंबर चार स्थित गौला नदी घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से छात्र गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

छात्र के नदी में बहते ही उसके साथियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश शुरू की गई। बाद में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी सर्च अभियान में लगाया गया।

नदी के तेज बहाव के चलते रेस्क्यू टीमों को तलाश में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। छात्र की तलाश में नदी के आसपास के क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था।


ख़बर शेयर करे -

See also  मोमबत्तियों की रोशनी से संवर रही महिलाओं की तकदीर, REAP परियोजना से भीमताल की बेटियां बनीं आत्मनिर्भर